मध्य प्रदेशसिंगरौली

सेंट जोसेफ स्कूल ICSE-ISC में 100% परिणाम, मजदूर दिवस पर सम्मान समारोह में मेधावियों का हुआ सम्मान

सिंगरौली (वैढ़न) सिंगरौली जिले के एकमात्र ICSE एवं ISC बोर्ड से संचालित सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल, वैढ़न ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा है। 30 अप्रैल 2026 को घोषित परीक्षा परिणामों में विद्यालय का कुल परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

ICSE (कक्षा 10वीं) में शानदार प्रदर्शन

कक्षा 10वीं में मेटा धरनतेजस ने 97.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं समीर और रणवीर द्विवेदी ने 96% अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा श्रेयश जैसवाल ने 95.4% अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

ISC (कक्षा 12वीं) में भी उत्कृष्ट परिणाम

इंटरमीडिएट परीक्षा में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दीपल शाह एवं हर्षित पाण्डेय ने 97% अंक प्राप्त किए, जबकि ज्योति पाण्डेय ने 95.75% अंकों के साथ विशेष उपलब्धि हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। शिफा अरसद ने 94.75% अंक अर्जित किए।

विद्यालय की सिस्टर पुष्पा एवं समस्त शिक्षकगणों ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

मजदूर दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन

इसी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, विलौंजी वैढ़न में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान विद्यालय में कार्यरत कर्मियों का तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में सिस्टर पुष्पा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए कर्मियों के योगदान को सराहा गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। साथ ही स्वच्छता एवं अनुशासन से जुड़ी गतिविधियों का भी प्रदर्शन किया गया।

मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान ICSE एवं ISC परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अभिभावकों की उपस्थिति में विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों, माता-पिता एवं बड़ों के मार्गदर्शन को दिया।
अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं छात्रों ने यह संदेश दिया कि जिनका परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आया है, वे निराश न हों और निरंतर प्रयास करते रहें।
अंत में सिस्टर पुष्पा ने कहा कि विद्यालय शिक्षा एवं अनुशासन में निरंतर उत्कृष्टता बनाए रखेगा और अभिभावकों से भी सहयोग की अपेक्षा की। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Author

Related Articles

Back to top button