बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मातृत्व दिवस पर “मां-सुखी परिवार की आधारशिला” विषय पर कार्यक्रम आयोजित

सिंगरौली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थानीय शाखा तपोवन कॉम्प्लेक्स, विंध्यनगर में मातृत्व दिवस के अवसर पर “मां – सुखी परिवार की आधारशिला” विषय पर विशेष परिचर्चा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज, संस्कृति और अध्यात्म से जुड़ी अनेक महिलाओं एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य में केक काटकर सभी का मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर बाल कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में कथावाचक विजयलक्ष्मी शुक्ला, समाजसेवी श्रीमती अनीता जायसवाल, योग फाउंडेशन की रंजीता बहन, श्रीमती अपर्णा सिंह, एनटीपीसी की श्रीमती कंचन सिंह एवं श्रीमती गायत्री सिंह सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहीं।

तपोवन कॉम्प्लेक्स प्रभारी ब्रह्माकुमारी शोभा बहन ने कहा कि परमपिता परमात्मा शिव सभी आत्माओं के रचयिता एवं सच्ची मां हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की विषम परिस्थितियों का सामना करने के लिए राजयोग ध्यान के माध्यम से आत्मिक शक्ति प्राप्त की जा सकती है। भोपाल से आईं ब्रह्माकुमारी जया बहन ने उपस्थित लोगों को राजयोग ध्यान का अभ्यास भी कराया।
भोपाल से पधारे ब्रह्माकुमार दीपेन ने कहा कि मां केवल जन्म देने वाली महिला ही नहीं, बल्कि वह प्रत्येक आत्मा है जो समाज के पालन-पोषण और संस्कार निर्माण में योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान विगत 90 वर्षों से समाज और परिवारों को संस्कारित करने का कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान हाल ही में बरगी बांध दुर्घटना में मृत लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अंत में ब्रह्माकुमारी अंजु दीदी, प्रियंका बहन एवं जया बहन ने उपस्थित सभी माताओं का तिलक एवं पट्टा पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी सरिता बहन ने किया।

Author

Related Articles

Back to top button