बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

हिन्द मजदूर सभा सिंगरौली में नई नियुक्तियां; अनन्त चतुर्वेदी बने जिलाध्यक्ष, सी.एस.पी. उपाध्याय को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

सिंगरौली। श्रमिकों के प्रमुख संगठन हिन्द मजदूर सभा (एचएमएस) मध्य प्रदेश ने सिंगरौली जिले में संगठन को मजबूत करने की दिशा में नई नियुक्तियां की हैं। प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी आदेश के अनुसार अनन्त चतुर्वेदी को हिन्द मजदूर सभा सिंगरौली का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि सी.एस.पी. उपाध्याय को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह नियुक्तियां हिन्द मजदूर सभा मध्य प्रदेश के प्रदेश महामंत्री नवीन लिटोरिया द्वारा 11 मई 2026 को जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से की गईं। बताया गया कि यह निर्णय संगठन के राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार लिया गया है। नई नियुक्तियों को लेकर श्रमिक संगठनों और कोयलांचल क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

प्रदेश नेतृत्व ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को जल्द से जल्द जिले की विभिन्न श्रमिक इकाइयों को जोड़ते हुए जिला कार्यकारिणी का विस्तार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विस्तारित कार्यकारिणी की जानकारी प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
संगठन की ओर से जारी पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि नियुक्तियों की सूचना हिन्द मजदूर सभा के राष्ट्रीय महामंत्री, मध्य प्रदेश प्रभारी एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेज दी गई है। इनमें एचएमएस के सचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी मुकेश गालव तथा कोयला श्रमिक सभा के महामंत्री अशोक कुमार पाण्डेय भी शामिल हैं।

माना जा रहा है कि इन नई नियुक्तियों के बाद सिंगरौली जिले और कोयलांचल क्षेत्र में हिन्द मजदूर सभा की गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा श्रमिकों के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।

Author

Related Articles

Back to top button