ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
कलेक्टर गौरव बैनल ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

सिंगरौली। गौरव बैनल द्वारा मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित कर आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने एक-एक कर आवेदनकर्ताओं से संवाद किया और उनकी शिकायतों के निराकरण के लिए मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई में कई मामलों का तत्काल निराकरण भी कराया गया। वहीं शेष प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे। प्रशासन द्वारा लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए गंभीरता से कार्रवाई किए जाने पर आवेदकों ने संतोष जताया।













