ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई

ई-चेक गेट से पकड़े गए वाहन, 5.60 लाख रुपये का जुर्माना प्रस्तावित

सिंगरौली,। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। कचनी रोड पर स्थापित ई-चेक गेट के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षण के दौरान तीन वाहनों को बिना ईटीपी के खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

खनिज विभाग द्वारा वाहन क्रमांक MP66H2262, MP53ZG8877 एवं MP53H0279 के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 5 लाख 60 हजार 600 रुपये का अर्थदंड प्रस्तावित किया गया है। साथ ही संबंधित वाहन मालिकों को ऑनलाइन डिमांड नोटिस भी जारी किए गए हैं।

इसी अभियान के तहत जिला खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के नेतृत्व में खनिज निरीक्षक अशोक मिश्रा ने ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक MP66A0467 को गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा। जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर वाहन को जब्त कर बरगवां थाने में सुपुर्द कर दिया गया।

प्रशासन की हाई-टेक निगरानी और लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध खनिज परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Author

Related Articles

Back to top button