बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

ब्रह्माकुमारी बहनों ने एनटीपीसी अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान

“सशक्त नर्स ही जीवन बचाती है” – ब्रह्माकुमारी शोभा

सिंगरौली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की क्षेत्रीय शाखा तपोवन कॉम्प्लेक्स विंध्यनगर द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर एनटीपीसी अस्पताल विंध्यनगर के नर्सिंग स्टाफ का सम्मान किया गया। इस दौरान नर्सिंग कर्मचारियों को तिलक लगाकर, पट्टिका पहनाकर एवं ईश्वरीय सौगात भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी तपोवन कॉम्प्लेक्स सिंगरौली की प्रभारी ब्रह्माकुमारी शोभा ने कहा कि “निश्चित तौर पर हमारी नर्सें हमारा भविष्य हैं और एक सशक्त नर्स ही जीवन बचाती है।” उन्होंने कहा कि राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से स्वयं को मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाना आवश्यक है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित चिकित्सा कर्मचारियों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास भी कराया।

कार्यक्रम के दौरान अपर्णा सिंह ने संस्थान एवं मेडिकल प्रभाग की गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं भोपाल से पहुंचे दीपेन भाई ने नर्सिंग स्टाफ की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि नर्सें मानव सेवा की उस ज्योति को आगे बढ़ा रही हैं, जिसकी शुरुआत फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने की थी।

उन्होंने कहा कि बाहरी प्रशिक्षण के साथ-साथ आंतरिक एवं आध्यात्मिक शक्तियों का विकास भी आवश्यक है और ब्रह्माकुमारी संस्थान इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

अंत में अंजु एवं जया द्वारा सभी नर्सिंग स्टाफ का सम्मान किया गया। कार्यक्रम आत्मीय और प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।

Author

Related Articles

Back to top button