देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में जुटे विपक्षी नेता, जीवन पर बनी फिल्म देखकर भावुक हुईं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष

राहुल-प्रियंका सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री रहे मौजूद, अखिलेश यादव व तमिलनाडु के सीएम विजय ने भी की शिरकत

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के विमोचन कार्यक्रम में सोमवार को कांग्रेस और विपक्षी दलों के कई प्रमुख नेता शामिल हुए। इस अवसर पर सोनिया गांधी के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित एक फिल्म भी प्रदर्शित की गई। फिल्म में उनके व्यक्तिगत जीवन, राजनीतिक सफर और सार्वजनिक जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों को दिखाया गया। अपने जीवन से जुड़ी यादों को पर्दे पर देखकर सोनिया गांधी भावुक हो गईं।

कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल के मुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल हुए। विपक्षी दलों के नेताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बना दिया।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पत्नी एवं सांसद डिंपल यादव के साथ समारोह में पहुंचे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। अलग-अलग राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं की उपस्थिति को विपक्षी एकजुटता के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

10 नवंबर को बाजार में आ चुकी है किताब

सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ 10 नवंबर को ही बाजार में आ चुकी है। इसमें उनके जीवन और व्यक्तिगत अनुभवों से जुड़े विभिन्न पहलुओं को जगह दी गई है। विमोचन कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों, राजनीतिक सहयोगियों और विपक्षी नेताओं की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया।

Author

Related Articles

Back to top button