ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली के ब्लड सेंटर का हुआ निरीक्षण

ब्लड सेंटर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने दिए निर्देश

सिंगरौली। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली द्वारा संचालित ब्लड सेंटर का निरीक्षण सोसायटी के चेयरमैन एस.डी. सिंह एवं सचिव डॉ. ओ.पी. राय द्वारा किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य ब्लड सेंटर में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली का जायजा लेकर आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ब्लड कलेक्शन, ब्लड स्टोरेज, ब्लड कंपोनेंट्स की उपलब्धता तथा गुणवत्ता नियंत्रण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान सेंटर में संधारित अभिलेखों, फाइलों एवं रजिस्टरों की भी जांच की गई और संचालन संबंधी जानकारी प्राप्त की गई।

चेयरमैन एवं सचिव ने ब्लड सेंटर में उपलब्ध उपकरणों, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली तथा मरीजों एवं रक्तदाताओं को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ब्लड सेंटर स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है और जरूरतमंद मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान ब्लड सेंटर के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. आर.डी. द्विवेदी एवं एडिशनल मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एन.के. जैन ने ब्लड सेंटर की कार्यप्रणाली, उपलब्ध सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर चेयरमैन एस.डी. सिंह एवं सचिव डॉ. ओ.पी. राय ने ब्लड सेंटर की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने स्टाफ की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए सेवा भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

Author

Related Articles

Back to top button