ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

रात्रि जन चौपाल में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त

सिंगरौली। माड़ा उपखंड के ग्राम पंचायत जीर में आयोजित रात्रि जन चौपाल के दौरान स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर गौरव बैनल ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने शिकायत की कि गांव में पदस्थ आशा कार्यकर्ता और एएनएम नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहतीं तथा गर्भवती महिलाओं का समय पर स्वास्थ्य परीक्षण और पंजीयन नहीं किया जा रहा है। इससे हाई रिस्क प्रेगनेंसी की पहचान भी प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए संबंधित आशा और एएनएम की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए। वहीं संबंधित क्षेत्र के सीएचओ पर भी कार्रवाई करने को कहा। कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत जीर में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर सभी गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण और अनमोल पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button