सिंगरौली महोत्सव में शिरकत करने हेतु सिंगराैली विधायक ने सीएम डॉ. मोहन यादव को किया आमंत्रत

सिंगरौली। सिंगरौली विधायक राम निवास शाह ने आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट कर आगामी 23 मई 2026 को आयोजित होने वाले सिंगरौली महोत्सव 2026 के उद्घाटन हेतु सादर आमंत्रित किया।
इस अवसर पर विधायक ने महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, कला, लोक परंपरा, पर्यटन एवं विकास की संभावनाओं के बारे में माननीय मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।
सीएम ने आमंत्रण आत्मीयता पूर्वक स्वीकार करते हुए सिंगरौली आगमन का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वे महोत्सव में सम्मिलित होने के साथ रात्रि विश्राम और रात्रि भोज कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।
सिंगरौली विधायक ने कहा कि सिंगरौली जिले के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है। मुख्यमंत्री जी का यह स्नेह एवं आत्मीयता क्षेत्र के सांस्कृतिक और विकासात्मक पहलों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। इस अवसर पर सिंगरौली के पूर्व विधायक रामलल्लू वैश्य भी उपस्थित रहे।













