ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

स्वच्छता पखवाड़ा–2026 के अंतर्गत एनटीपीसी विंध्याचल में श्रमदान एवं विशेष स्वच्छता अभियान

परियोजना प्रमुख संजीब कुमार साहा के नेतृत्व में चला व्यापक सफाई अभियान

सिंगरौली। स्वच्छता पखवाड़ा–2026 के अंतर्गत 17 मई 2026 को एनटीपीसी विंध्याचल में व्यापक स्तर पर श्रमदान एवं विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व परियोजना प्रमुख संजीब कुमार साहा ने किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों, सीआईएसएफ कर्मियों, कर्मचारियों, परिवारजनों, यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधियों सहित संविदा हाउसकीपिंग कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के अंतर्गत मंदिर परिसर सहित परियोजना के विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं श्रमदान गतिविधियां संचालित की गईं। प्रतिभागियों ने परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सामूहिक रूप से श्रमदान किया। इसके साथ ही हरित एवं स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर विशेष हाउसकीपिंग गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

एनटीपीसी विंध्याचल प्रबंधन द्वारा बताया गया कि स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आगामी दिनों में भी विभिन्न जागरूकता एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। प्रबंधन ने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण हेतु सभी से सक्रिय सहभागिता बनाए रखने की अपील की।

Author

Related Articles

Back to top button