ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

GEM 2026 की छात्राओं हेतु अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

एनटीपीसी विंध्याचल में छात्राओं को दिए गए आपदा प्रबंधन और अग्नि सुरक्षा के महत्वपूर्ण प्रशिक्षण

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में 17 मई 2026 को GEM 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं के लिए अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को अग्नि दुर्घटनाओं के सामान्य कारणों, बचाव उपायों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया के बारे में जागरूक करना था।

इस अवसर पर सीआईएसएफ के फायर इंस्पेक्टर वी.एस. यादव द्वारा अग्निशामक यंत्रों के व्यावहारिक उपयोग का प्रदर्शन किया गया। उन्होंने छात्राओं को अग्नि सुरक्षा से संबंधित आवश्यक सावधानियों, आपातकालीन निकासी प्रक्रिया एवं आपदा प्रबंधन के महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अग्निशामक उपकरणों के उपयोग को व्यावहारिक रूप से समझा और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम में सीएसआर टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे।एनटीपीसी विंध्याचल प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में आत्मविश्वास एवं तत्परता बढ़ाना है।

Author

Related Articles

Back to top button