नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस की विशाल मशाल रैली
दोषियों पर कठोर कार्रवाई और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

सिंगरौली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों और अभिभावकों में बढ़ते आक्रोश के बीच जिला मुख्यालय वैढ़न में जिला कांग्रेस कमेटी ने विशाल मशाल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान एवं ग्रामीण अध्यक्ष सरस्वती सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र और अभिभावक शामिल हुए।
मशाल रैली अम्बेडकर चौक वैढ़न से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार मार्ग से होते हुए जय स्तंभ चौक पहुंची, जहां सभा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। रैली के दौरान “पेपर लीक बंद करो”, “छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो”, “दोषियों को कठोर दंड दो” और “शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो” जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा। हाथों में मशाल और बैनर लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
सभा को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार छात्रों के भविष्य की सुरक्षा करने में विफल रही हैं। करोड़ों रुपये खर्च कर और वर्षों मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देने और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की।
ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सरस्वती सिंह ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से अभिभावकों में भारी चिंता का माहौल है। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज तक ले रहे हैं, लेकिन सरकार परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित रखने में असफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के अधिकारों और उनके भविष्य की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई और छात्रों को न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेनू शाह, राम अशोक शर्मा, मधु शर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह, केडी सिंह, सुरेश दुबे, संकठा सिंह, रूपेश चंद्र पांडे, रविंद्र द्विवेदी, विद्यासागर वैश्य, प्रेम प्रकाश सिसोदिया, मोनीश खान, आशुतोष सिंह, देवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र दुबे, अनिल वैश्य, रामगोपाल पाल, अखिलेश शाह, प्रहलाद शाह, राम ब्रिज कुशवाहा, अरविंद दुबे, सुनील देव सिंह, भूपेंद्र द्विवेदी, शाहिद खान रिंकू, देवपति सिंह, पंकज पांडे, देवी शरण शाह, विवेक सिंह बघेल, सुदामा कुशवाहा, विजय प्रताप सिंह, संदीप शाह, मनोज शाह, सुदामा साकेत, उग्रसेन शर्मा, संध्या सिंह, मुकेश शर्मा, रविंद्र शाह, विद्यापति शाह, संजय कुशवाहा, अनंत कुमार नाई, संजय सोनी, मान प्रसाद वैश्य, उसेद हसन सिद्दीकी, दिनेश सिंह दीनू, राजू शाह, देवलाल शाह, अशोक कुशवाहा, रामकृपाल शाह, अवनीश दुबे, अतुल शुक्ला, रावेन्द्र शर्मा, अभिजीत दुबे, डीके सिंह, विजय सिंह, सविता प्रजापति, प्रदीप वैश्य, विवान खान, दीपक दुबे, लाले गुर्जर, संतोष सोनी, बबलू सोनी, राणा प्रताप सिंह, रणवीर सिंह, प्रवीण सिंह पप्रिंसु, शम्स खान, अभय द्विवेदी, अशोक पांडे, आरके वर्मा, राम पुकार शाह, रवि सिंह, राम सकल शर्मा, खलीफा पठान, प्रिंस सिंह चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













