ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सरई नगर परिषद उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता के पिता गोपाल गुप्ता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

सरई। नगर परिषद सरई के उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता उर्फ बल्ली जी के पूज्य पिताश्री, नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं समाजसेवी स्वर्गीय गोपाल गुप्ता जी का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही सरई नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह वे प्रतिदिन की भांति चाय पी रहे थे। चाय का कप रखने के लिए जैसे ही उठे, अचानक जमीन पर गिर पड़े।

 

परिजन तत्काल उन्हें उपचार हेतु अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों द्वारा सीपीआर सहित आवश्यक प्रयास किए गए, किंतु उन्हें बचाया नहीं जा सका। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वर्गीय गोपाल गुप्ता जी अपने सरल स्वभाव, सौम्य व्यवहार और सामाजिक सरोकारों के लिए नगर में विशेष पहचान रखते थे। व्यापारिक क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय सहभागिता रही। उनके निधन से न केवल गुप्ता परिवार, बल्कि समूचे नगर ने एक सम्मानित एवं मिलनसार व्यक्तित्व को खो दिया है। शनिवार को ही उनका अंतिम संस्कार सम्पन्न किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Author

Related Articles

Back to top button