बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कोरसर कोठार में जला ट्रांसफार्मर, ग्रामीण भीषण गर्मी में तड़प रहे

सिंगरौली। चितरंगी ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोरसर कोठार के आनंद गांव में दशरथ जायसवाल के घर के पास लगा ट्रांसफार्मर महीनों से खराब पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली व्यवस्था ठप होने से उनका जनजीवन प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी के बीच घरों में रहना मुश्किल हो गया है, छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं गर्मी से परेशान होकर बीमार पड़ने लगे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद कई बार बिजली विभाग को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्र में ट्रांसफार्मर जलने पर उसे बदलने में आमतौर पर दो से चार महीने लग जाते हैं, जिससे उपभोक्ताओं को बार-बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने चितरंगी जेई पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर ट्रांसफार्मर बदलवाने की कोई ठोस पहल नहीं की जाती। उन्होंने बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल कदम उठाने की मांग की है, ताकि जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके और भीषण गर्मी में जनता को राहत मिल सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि विभाग ने तुरंत कार्रवाई नहीं की, तो वे जिला प्रशासन और लोक शिकायत मंच के माध्यम से अपनी मांगें मजबूती से उठाएंगे। ग्रामीणों में इस लापरवाही को लेकर भारी नाराजगी है।

Author

Related Articles

Back to top button