सिंगरौली महोत्सव 2026 में रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता का होगा आयोजन

सिंगरौली। जिले की समृद्ध संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सिंगरौली महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के ‘प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम’ के तहत स्थानीय कलाकारों और छात्र-छात्राओं के लिए रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन 21 मई 2026 को और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 22 मई 2026 को किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताओं के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 मई 2026 है।
प्रतिभागी वेवा क्लब, एनटीपीसी विंध्यनगर एवं सामुदायिक भवन, वैढन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। पंजीकरण के लिए QR कोड स्कैन किया जा सकता है या गूगल फॉर्म लिंक का उपयोग किया जा सकता है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क किया जा सकता है: मोबाइल 9584407086 या ईमेल singraalimahotsav2026@gmail.com।आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करें और इस महोत्सव में सक्रिय रूप से भाग लें।













