सिंगरौली में आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार, अधिवक्ता शैलेन्द्र शर्मा बने लीगल विंग के जिलाध्यक्ष
ग्रामीण क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी, पार्टी नेतृत्व ने जताया भरोसा

सिंगरौली। जिले की राजनीति में आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अधिवक्ता शैलेन्द्र शर्मा को आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश के लीगल विंग का जिलाध्यक्ष सिंगरौली ग्रामीण नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर एंड. शैलेन्द्र शर्मा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों और सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाने वाली पार्टी है और वे ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।
पार्टी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि शीर्ष नेतृत्व को शैलेन्द्र शर्मा के अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण पर पूरा विश्वास है।उनसे अपेक्षा की गई है कि वे पार्टी के संविधान, सिद्धांतों और अनुशासन का पालन करते हुए संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सिंगरौली जैसे जिले में आम आदमी पार्टी लगातार अपने संगठन को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। ऐसे में लीगल विंग में नई नियुक्तियां पार्टी की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही हैं। गौरतलब है कि नियुक्ति मध्य प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने की है।













