सरई में दो नादान बच्चों की तालाब में डूबने से अकाल मृत्यु

सिंगरौली- सरई नगर परिषद के कोनी प्लांट टोला में सोमवार को दो नादान बच्चों की अकाल मृत्यु होने से पूरे क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल बन गया। घटना में 11 वर्षीय प्रमोद कुमार जायसवाल पुत्र संतोष उर्फ मंगल जायसवाल और 10 वर्षीय बलराम जयसवाल पुत्र राधेश्याम जयसवाल डूबकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर बैठे।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार बच्चे तालाब किनारे खेल रहे थे, तभी दुर्घटना घट गई। तुरंत आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों बच्चों की जान नहीं बचाई जा सकी।
परिजन और गांववासी हादसे की खबर सुनकर गहरे सदमे में हैं। नगर परिषद प्रशासन ने परिवारों को सांत्वना दी है और स्थानीय लोगों से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं से बचाव हेतु तालाबों और जलाशयों के आसपास बच्चों की निगरानी रखी जाए।













