बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

जबलपुर में दवा दुकानों की हड़ताल, ऑनलाइन बिक्री के खिलाफ उठाया कदम

जबलपुर। मध्य प्रदेश में बुधवार, 20 मई को दवा दुकानों की हड़ताल रहेगी। जिले में लगभग 1100 से अधिक मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) ने यह बंद ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुलाया है।

एसोसिएशन के अनुसार ऑनलाइन दवाओं की गुणवत्ता और निगरानी पर स्पष्ट सिस्टम न होने के कारण यह गंभीर चिंता का विषय है। प्रमुख सदस्य अशोक माखीजा ने बताया कि ऑनलाइन दवा व्यापार की आड़ में नकली, एक्सपायरी और गलत दवाओं के वितरण की संभावनाएं बढ़ रही हैं, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती है।

हड़ताल के दौरान अस्पतालों के अंदर संचालित मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे ताकि मरीजों को कोई परेशानी न हो। जनता से अपील की गई है कि वे 20 मई से पहले अपनी नियमित आवश्यक दवाओं का संग्रह कर लें।

मुख्य मांगें:

ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियंत्रण
कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा भारी डिस्काउंट पर रोक
नकली और बिना निगरानी वाली दवाओं पर कार्रवाई

यह हड़ताल आम जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य हित में उठाया गया कदम है।

Author

Related Articles

Back to top button