देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर बढ़ोतरी, महंगाई पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 19 मई मंगलवार से औसतन 90 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दी गई हैं। इससे पहले 15 मई को ही ईंधन के दामों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। यानी, पांच दिन के भीतर यह दूसरी बढ़ोतरी है।

इस बढ़ोतरी से मालभाड़ा महंगा होगा, ट्रक और टेम्पो का किराया बढ़ेगा, जिससे सब्जियां, फल और राशन महंगे होंगे। किसानों को ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने में अधिक खर्च करना पड़ेगा, जिससे अनाज की लागत बढ़ेगी। इसके अलावा, सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बसों के किराए में भी इजाफा संभव है।

विशेषज्ञों के अनुसार, कीमतों में वृद्धि का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। ईरान और अमेरिका के तनाव के चलते क्रूड ऑयल की कीमतें 70 डॉलर से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल हो गई हैं। तेल कंपनियां बढ़ी लागत की भरपाई के लिए यह कदम उठा रही हैं। यदि अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होती रही, तो पेट्रोल-डीजल के दाम और बढ़ सकते हैं।

Author

Related Articles

Back to top button