अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देने वाले आरोपी को नवानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिंगरौली। थाना नवानगर पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देने और शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी दिवेन्द्र कुमार शाह (उम्र 32 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय पचौर में पेश किया। आरोपी घोरौली कला, थाना नवानगर का निवासी है।
जानकारी के अनुसार, 17 मई 2026 को पीड़िता गुडिया देवी ने पुलिस को शिकायत दी कि आरोपी ने करीब एक वर्ष पूर्व उसे बहला-फुसला कर व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो दिखाकर धमकियां दी और कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के विरोध के बावजूद आरोपी ने वीडियो अपने परिचितों को भी भेजा।
प्रकरण दर्ज कर आरोपी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। उसे जिला अस्पताल बैढ़न में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और न्यायालय में पेश कर जिला जेल पचौर में दाखिल किया गया।
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा और प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक राहुल सैयाम के निर्देशन में हुई इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक चादनी सिंह, सउनि अजीत, प्रधान आरक्षक बृजेन्द्र यादव, आरक्षक विकास मौर्य, विकास तोमर और आरक्षक अमृत राजपूत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस ने यह कार्रवाई समाज में ऐसे अपराधों के प्रति कड़ा संदेश देने और पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की है।













