ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

प्यासा विद्यालय, बेहाल राहगीर: गडवानी स्कूल में पानी संकट गहराया

बोर और हैंडपंप बंद, तपती गर्मी में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

सिंगरौली/देवसर भीषण गर्मी के बीच शासकीय माध्यमिक विद्यालय गडवानी में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। विद्यालय परिसर में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से छात्र-छात्राओं, विद्यालय प्रबंधन, राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार विद्यालय परिसर में पीएचई विभाग द्वारा बोर कराया गया है तथा पंप भी लगाया गया है, लेकिन लंबे समय से वह चालू नहीं हो सका है। वहीं परिसर में लगे दो हैंडपंप भी केवल दिखावे के साबित हो रहे हैं, क्योंकि दोनों ही खराब पड़े हैं और पानी नहीं दे रहे हैं।

गर्मी के इस मौसम में लोगों को बार-बार प्यास लगने पर ताजा पानी की आवश्यकता महसूस होती है, लेकिन विद्यालय और आसपास के क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था ठप होने से स्थिति गंभीर बनी हुई है। राहगीरों को भी पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कई बार समस्या से संबंधित जिम्मेदार विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों ने मांग की है कि खराब हैंडपंपों और बोर पंप का शीघ्र मेंटेनेंस कराकर पेयजल व्यवस्था बहाल की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से शासन-प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Author

Related Articles

Back to top button