देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में तेल-गैस स्टॉक और सरकारी फिजूलखर्ची को लेकर राजनीति गरम

 

नई दिल्ली। दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देश में तेल और गैस के स्टॉक को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि देश के कई हिस्सों में तेल और गैस की स्थिति चिंताजनक है, लेकिन केंद्र सरकार इस मुद्दे पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही।

केजरीवाल ने सवाल किया कि देश में तेल और गैस का स्टॉक कितना है, यह कितने दिनों तक चलेगा और नया स्टॉक कब तक उपलब्ध होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की चुप्पी के कारण आम जनता में भ्रम और डर का माहौल बन गया है। उनके अनुसार, अफवाहों के चलते लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है।

वहीं, आम आदमी पार्टी के विधायक Sanjeev Jha ने दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री पर कथनी और करनी में अंतर का आरोप लगाया। संजीव झा ने बताया कि मुख्यमंत्री लोगों से बचत और अनावश्यक खर्च से बचने की अपील करती हैं, लेकिन खुद एलजी हाउस तक पैदल जाकर केवल प्रचार करती हैं, जबकि दूरी केवल 180 मीटर है।

उन्होंने बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के मुखमेलपुर गांव में हुए पार्क उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम का उदाहरण देते हुए कहा कि अलग-अलग कॉलोनियों से बसों और गाड़ियों में भर-भर कर लोग लाए गए। झा के अनुसार, जिस पार्क को अरविंद केजरीवाल की सरकार के दौरान प्रस्तावित किया गया था, उसे पूरा करने में मौजूदा सरकार को डेढ़ साल का समय लगा।

विधायक ने सवाल उठाया कि क्या सैकड़ों गाड़ियों और बसों का इस्तेमाल कार्यक्रमों में फिजूलखर्ची नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “हाथी के दांत खाने के और, दिखाने के और।” झा ने आरोप लगाया कि जनता को ऑनलाइन पढ़ाई और वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी जाती है, लेकिन सरकारी कार्यक्रमों में भारी भीड़ जुटाकर राजनीतिक प्रदर्शन किया जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button