घरेलू रसोई गैस ₹29 महंगी: तीन महीने में दूसरी बार बढ़े दाम
दिल्ली में सिलेंडर अब ₹942 का

नई दिल्ली। देश में आज (7 जून) से घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। पिछले तीन महीनों के भीतर रसोई गैस सिलेंडर के दामों में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। इससे पहले बीते 7 मार्च को सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये का तगड़ा इजाफा किया गया था। इस ताजा वृद्धि के बाद देश की राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर अब 942 रुपये हो गई है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजार में आई उथल-पुथल के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में लगातार तेजी आ रही है, जिसके चलते घरेलू बाजार में यह बढ़ोतरी करनी पड़ी है।शहरों में क्यों है कीमतों का अंतर?एलपीजी सिलेंडर पर राज्यों और शहरों के हिसाब से अलग-अलग लोकल टैक्स (स्थानीय कर) और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट (परिवहन लागत) लगती है, जिसकी वजह से हर शहर में इसके रेट अलग-अलग होते हैं। इस बढ़ोतरी के बाद बिहार की राजधानी पटना में रसोई गैस का भाव देश में सबसे ज्यादा 1069 रुपये पर पहुंच गया है।













