बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जियावन थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर बैक करते समय टायर के नीचे आने से 14 वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत

सिंगरौली। जिले के जियावन थाना क्षेत्र के कुंदवार गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में टेंट सामग्री लोड कर रहे 14 वर्षीय नाबालिग की ट्रैक्टर के टायर के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम धौहनी निवासी राजेंद्र यादव (14), पिता तिलकराज यादव के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार सुबह करीब 9 बजे कुंदवार गांव के कोइलाफाठ टोला में हुई। राजेंद्र ट्रॉली के पास खड़ा होकर टेंट का सामान लोड कर रहा था, तभी महिंद्रा ट्रैक्टर के चालक विश्वनाथ सिंह ने अचानक लापरवाही पूर्वक वाहन को पीछे (बैक) कर दिया। इसके चलते राजेंद्र सीधे भारी टायर के नीचे आ गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने जब तक उसे बचाने का प्रयास किया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वारदात के तुरंत बाद आरोपी चालक विश्वनाथ सिंह ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी रामजी त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button