बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जयंत बस स्टैंड के पास भीषण सड़क हादसा

सिंगरौली- जयंत बस स्टैंड के पास रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। सिंगरौली की तरफ से जयंत आ रही स्विफ्ट डिजायर (UP 17 L 1435) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और सामने चल रही बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दो लोग बाल-बाल बच गए, जबकि कार में सवार चार लोग घायल हो गए। चालक को नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गाड़ी मालिक के अनुसार, हादसा स्टेरिंग फेल होने की वजह से हुआ बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सामने चल रही बस ने अचानक ब्रेक लगाया, जिसके बाद कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन दाहिने तरफ खिंचकर सीधे नीचे उतर गया।

स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि इलाके में दिल्ली से डिस्मेंटल होकर आई पुरानी गाड़ियां बड़े पैमाने पर चल रही हैं, जिन्हें मरम्मत कर सड़कों पर उतार दिया जाता है। लोगों का आरोप है कि ऐसे वाहनों की जांच पर गंभीर सवाल खड़े हैं।इधर कुछ लोगों का कहना है कि प्रशासन और आरटीओ की निगरानी कमजोर होने से ऐसी गाड़ियां धड़ल्ले से चल रही हैं, हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं है।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

Author

Related Articles

Back to top button