ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

किशोर कुमार होता ने एनटीपीसी विंध्याचल के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख का पदभार ग्रहण किया

सिंंगरौली- एनटीपीसी विंध्याचल ने किशोर कुमार होता का कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) एवं परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) के रूप में पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक स्वागत एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने 9 जून 2026 को एनटीपीसी विंध्याचल के प्रमुख के रूप में अपना कार्यभार संभाला। श्री होता ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राउरकेला से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है तथा जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, ओडिशा से वित्त में पीजी डिप्लोमा किया है। वे अपने साथ लगभग 38 वर्षों का समृद्ध एवं विविध अनुभव लेकर आए हैं।

वर्ष 1988 में एनटीपीसी में एक्जीक्यूटिव ट्रेनी के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले श्री होता ने प्रचालन, कॉर्पोरेट प्लानिंग, ईंधन प्रबंधन, ईंधन परिवहन, ग्रीन एनर्जी तथा विभिन्न व्यावसायिक इकाइयों के नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने विंध्याचल, नोएडा, कुड़गी और लखनऊ सहित अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं एवं कार्यालयों में जिम्मेदार भूमिकाएँ निभाईं। अपनी दूरदर्शी सोच, तकनीकी दक्षता और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले श्री किशोर कुमार होता ने एनटीपीसी की परिचालन क्षमता और विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उनके नेतृत्व में संगठन ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं। एनटीपीसी विंध्याचल परिवार ने श्री होता को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके प्रेरणादायी नेतृत्व में विंध्याचल परियोजना परिचालन उत्कृष्टता, नवाचार और सतत विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।

Author

Related Articles

Back to top button