बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में आज से ‘जनकल्याण शिविरों’ का शंखनाद, मौके पर ही होगा समस्याओं का समाधान

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर मध्य प्रदेश में आज, शुक्रवार 12 जून से सात दिवसीय ‘जनकल्याण शिविर’ प्रारंभ हो रहे हैं। 18 जून तक चलने वाले इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को लाभ पहुंचाना और आम नागरिकों की लंबित समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करना है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि विकासखंड स्तर और नगरीय निकाय मुख्यालयों पर तीन-दिवसीय शिविर लगाए जाएंगे। इनमें केंद्र व राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं के छूटे हुए पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उनका पंजीयन, स्वीकृति और लाभ वितरण प्राथमिकता से किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत व्यक्तिगत शौचालय के आवेदनों पर भी त्वरित कार्रवाई होगी।

एक ही छत के नीचे मिलेंगी सुविधाएं:

विभिन्न विभागों के स्टॉल लगेंगे, जहाँ आवेदन, पंजीयन और लाभ वितरण की सुविधा होगी।

जिन समस्याओं का तुरंत समाधान संभव नहीं होगा, उनके लिए समयसीमा तय कर आवेदक को सूचित किया जाएगा।

सभी आवेदनों का पंजीकरण और ट्रैकिंग ‘सीएम हेल्पलाइन पोर्टल’ के विशेष मॉड्यूल के जरिए होगी।

सामान्य प्रशासन विभाग ने दिशा-निर्देश जारी कर जिला कलेक्टरों को इन शिविरों के सफल आयोजन और विभागीय समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी है। शिविरों में जिला स्तर के बड़े अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button