बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

राज्यमंत्री राधा सिंह ने बुजुर्गों और वरिष्ठजनों का किया सम्मान, शाल व श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद

चितरंगी/सिंगरौली: मध्य प्रदेश शासन की राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने अपनी गृह विधानसभा चितरंगी में एक विशेष कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के पूजनीय बुजुर्गों और वरिष्ठजनों का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनका अभिवादन किया और देश व समाज के विकास के लिए उनका आशीर्वाद लिया।
श्रीमती राधा सिंह ने इस अवसर पर भावुक होते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव अपने वरिष्ठजनों एवं बुजुर्गों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रही है। श्रद्धेय भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के संस्कारों और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वरिष्ठजनों के अनुभव को राष्ट्र निर्माण की अमूल्य धरोहर माना जाता है।

शिक्षक से सदन तक की यात्रा का संबल:
राज्यमंत्री ने कहा, “आज मुझे चितरंगी में उन आदरणीय वरिष्ठजनों का सम्मान करने का सौभाग्य मिला, जिनके स्नेह, आशीर्वाद और प्रेरणा ने मुझे एक शिक्षक से लेकर सदन (विधायक व मंत्री) तक की यात्रा तय करने का संबल और साहस प्रदान किया।”

इन वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ने विशेष रूप से 100 वर्षीय पूजनीय श्रीमती चमेलिया बाई, सेवानिवृत्त पटवारी राजपती वैश्य, सेवानिवृत्त शिक्षक राम रखा वैश्य, साहब लाल और ग्राम पंचायत नौडिहवा से आए तेजवली बैस का आदरपूर्वक सम्मान किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के अनुभव और संस्कार ही हमें निरंतर बिना थके समाज व राष्ट्र की नि:स्वार्थ सेवा करने के लिए प्रेरित करते हैं।

Author

Related Articles

Back to top button