जिंदहा टोला पहुंचे सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, ग्रामीणों से सीधे संवाद कर सुनीं समस्याएं

सिंगरौली- सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने शुक्रवार को प्रातःकालीन भ्रमण के दौरान सीधी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भाठा स्थित जिंदहा टोला पहुंचकर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली।ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष पेयजल, सड़क, बिजली सहित विभिन्न स्थानीय समस्याएं रखीं।
सांसद ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।सांसद डॉ. मिश्रा ने ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्रतिबद्धता है।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी तथा ग्राम भाठा के सरपंच वंशबहोरन यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।













