देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

बेटियों का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने ‘चेलों’ की भाषा भी मर्यादित कराएं: सीएम योगी आदित्यनाथ

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव पर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी है। शनिवार को आजमगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस को तत्काल एफआईआर (FIR) दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा, “बेटी, बेटी होती है और उसका सम्मान होना चाहिए। हम उस संस्कार में पले-बढ़े हैं, जहां गांव की बेटी सबकी बेटी होती है। हमने कभी इस मामले में कोई भेदभाव नहीं किया।” इसके साथ ही उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि दूसरों को नसीहत देने के साथ-साथ उन्हें अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भी मर्यादित भाषा का पाठ पढ़ाना चाहिए।

“अखिलेश जी अपने चेलों को समझाएं, नहीं तो हमारे हवाले कर दें”
मुख्यमंत्री ने कड़े लहजे में कहा, “अखिलेश जी दूसरों को उपदेश देते हैं तो अपने चेलों-चपाटों को भी थोड़ा उपदेश दे दें कि वे अपनी भाषा पर संयम रखें। सपा के कुछ लोग बहनों, बेटियों, बुजुर्गों और दिवंगत नेताओं के प्रति भी अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं। अखिलेश जी उन्हें समझाइए, और अगर वे नहीं समझते हैं तो उन्हें हमारे हवाले कर दीजिए, हम उन्हें अच्छी तरह समझा देंगे।”

आजमगढ़ को दी 955 करोड़ रुपये की सौगात
इस राजनीतिक बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ जिले को 955 करोड़ रुपये की लागत वाली 39 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास की बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button