भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली की अनिवार्य कामकाजी बैठक सम्पन्न

सिंगरौली- भारतीय जनता पार्टी की सांगठनिक व्यवस्था के अंतर्गत होने वाली प्रत्येक मास की जिलास्तरीय सांगठनिक बैठक जिला कार्यालय के सभागार में सम्पन्न हुई। यह बैठक जिला संगठन प्रभारी विनोद यादव के नेतृत्व में एवं जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। पार्टी की सांगठनिक व्यवस्था व अखिल भारतीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित नियमों के अंतर्गत प्रत्येक मास की 7 तारीख तक मंडलों की कामकाजी बैठकें आयोजित होती हैं तथा उसके तुरंत बाद जिला स्तर की कामकाजी बैठकें करना अनिवार्य होता है।
बैठक का औपचारिक शुभारंभ भारत माता एवं पितृ पुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण से हुआ तथा जिलाध्यक्ष ने बैठक के विषय बिंदु पर चर्चा की तथा आगामी कार्यक्रमों के विषय मे बताया। जिला संगठन प्रभारी विनोद यादव जी ने प्रत्येक मंडलवार उनकी बैठकों तथा सम्पन्न हुये कार्यक्रमों की समीक्षा की तथा प्रत्येक मंडल प्रभारी एवं मंडल अध्यक्षों ने उनके सम्पन्न हुये कार्यक्रमों तथा सांगठनिक गतिविधियों का वृत्त बैठक में प्रस्तुत किया। जिला संगठन प्रभारी विनोद यादव ने प्रत्येक मंडल अध्यक्षों तथा मंडल प्रभारियों को निर्देशित किया कि कोई भी सक्रिय कार्यकर्ता खाली न रहे उसको संगठन के कार्यों मे लगायें। शक्ति केंद्र संयोजक तथा बूथ अध्यक्षों से नियमित संवाद होता रहे तथा बूथ समितियों की बैठकें होती रहें। कोई भी कार्यक्रम केवल औपचारिकता न रहे उसको धरातल तक उतारने पर पूरा जोर रहे। जिला प्रभारी ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे कार्यक्रम 12 साल बेमिसाल के सफल आयोजन के लिए तटस्थ रहने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया।
बैठक का मंचीय संचालन जिला महामंत्री विक्रम सिंह चंदेल ने किया आभार प्रकट जिलाध्यक्ष भाजयुमो राजेंद्र सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप शाह, पूनम गुप्ता, विजया सिंह, जिला महामंत्री लालपति साकेत, योगेन्द्र द्विवेदी, जिलामंत्री संदीप झा, द्रोपदी सिंह, जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार, मंडल प्रभारी ध्रुव सिंह, राज कुमार दुबे, शारदा शर्मा, अशोक शाह, मोतीलाल प्रजापति, मधुप गुप्ता, मंडल सौरभ गुप्ता, नीरज पांडेय, कमलेश वर्मा, कमलेश शाह, मनोज शाह, भागवत जायसवाल, इंदू शाह, रामलल्लू सिंह, मंगल सिंह, के डी वैश्य, विनोद वैश्य, अजय द्विवेदी, रामधनी यादव, रमेश द्विवेदी, सुरेन्द्र नाथ सिंह, रामपती शाह, मोर्चा जिलाध्यक्ष सीताराम वर्मा, समर बहादुर सिंह, प्रवेंद्र धर द्विवेदी, कमलेश वैश्य, समेत अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












