एल एंड टी एनर्जी एवं रेडक्रॉस ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित

सिंगरौली; ,एल एंड टी एनर्जी कार्बनलाइट सॉल्यूशंस, विंध्याचल एफजीडी प्रोजेक्ट द्वारा अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) कार्यक्रम के अंतर्गत इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, सिंगरौली द्वारा संचालित रेडक्रॉस ब्लड सेंटर के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।शिविर में कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए मानव सेवा के इस महायज्ञ में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
शिविर के दौरान कुल 27 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया, जो जिले में जरूरतमंद मरीजों के उपचार हेतु उपयोगी सिद्ध होगा। रक्तदान के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में एल एंड टी एनर्जी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।इस अवसर पर एल एंड टी एनर्जी की ओर से सुकांता डे (प्रोजेक्ट हेड), प्रफुल घोरघाटे (कमिशनिंग हेड), कुमार एस. (प्लानिंग हेड), प्रवंजन कर (एचआर हेड), अजय पाठक (सेफ्टी हेड), रविन्द्र कुमार पाण्डेय (एचआर), संजीब माइती (एचआर), राहुल सिंह (एचआर), शिवम पाण्डेय (एचआर), दिलीप सिंह ठाकुर (एचआर) एवं दिलीप कुमार (फर्स्ट एडर) विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा रक्तदान कर अन्य लोगों को भी प्रेरित किया।
रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, सिंगरौली के सचिव डॉ. ओ.पी. राय, रेडक्रॉस ब्लड सेंटर के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. आर.डी. द्विवेदी एवं एडिशनल मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एन.के. जैन द्वारा उन्हें प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा नियमित रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
शिविर के सफल संचालन में रेडक्रॉस ब्लड सेंटर के कर्मचारियों हरिशंकर गुप्ता, जय प्रकाश दुबे, सूरज प्रकाश सेन, प्रियंका दुबे एवं रामकली रजक सहित समस्त टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनकी सक्रिय सहभागिता एवं समर्पित सेवाओं के कारण शिविर का संचालन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रक्तदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनहितकारी आयोजनों में सहभागिता बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।












