बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

रील के चक्कर में छात्राओं को परेशान करने वाला युवक गिरफ्तार, कान पकड़कर मांगी सार्वजनिक माफी

सिंगरौली, 14 जून। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए कॉलेज छात्राओं को परेशान करने वाले एक सिरफिरे युवक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आते ही आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।

विक्षिप्त का नाटक कर लड़कियों को डराया
यह मामला तब तूल पकड़ा जब बीते 8 जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में नौगढ़ निवासी आरोपी दीपक साकेत, बैढ़न थाना क्षेत्र के मल्हार पार्क के पास सड़क से गुजर रही कॉलेज की छात्राओं के सामने मानसिक रूप से विक्षिप्त होने का नाटक कर उन्हें डरा और परेशान रहा था। वीडियो की चौतरफा आलोचना होने और समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की थी।

पुलिस की सख्त चेतावनी
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक (SP) सियाज के. एम. ने बताया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक या समाज में गलत संदेश देने वाली रील्स बनाने वालों पर साइबर सेल लगातार निगरानी रख रही है। हुड़दंग मचाने वाले और दूसरों को परेशान करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले 8 जून को भी सरई थाना पुलिस ने पुलिसकर्मियों की तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर रील बनाने वाले एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया था।

Author

Related Articles

Back to top button