देवसर में एनसीएल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संपन्न, विधायक विश्वामित्र पाठक ने कराया शुभारंभ

सिंगरौली। देवसर स्टेडियम खेल मैदान में आयोजित एनसीएल नाइट क्रिकेट मैच सीजन-3.0 के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक ने मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फाइनल मुकाबला पुलिस इलेवन सिंगरौली एवं रोहित इलेवन विंध्यांचल के मध्य खेला गया, जिसे देखने बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक विश्वामित्र पाठक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उत्कृष्ट खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल साह, एसडीएम देवसर शौरव मिश्रा, जनपद पंचायत देवसर के सीईओ संजीव तिवारी, ध्रुव सिंह, नायब तहसीलदार प्रदीप सिंह, भाजपा नेता अशोक साह, जिला उपाध्यक्ष पूनम गुप्ता, रविंद्र पाठक, रमेश द्विवेदी, नौढ़िया मंडल अध्यक्ष रमापति साहू, बहरी मंडल महामंत्री दिलीप सोनी, प्राचार्य सी.पी. प्रजापति, आयोजन समिति अध्यक्ष रितेश गुप्ता, सचिव सुंदर साहू, राजेंद्र साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
फाइनल मुकाबले के दौरान मैदान में रोमांचक माहौल देखने को मिला। आयोजन में क्षेत्र के युवाओं एवं खेल प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। विधायक ने सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं खेल भावना के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।












