बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एंबुलेंस को डीजल देने से इनकार का वीडियो वायरल, पेट्रोल पंप संचालक पर उठे सवाल

सिंगरौली। जिले के शेरवा-पिपरवां-कर्थुआ-चितरंगी मुख्य मार्ग स्थित एमएस सरकार फ्यूल इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप एक बार फिर विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया जा रहा है कि पेट्रोल पंप कर्मचारियों द्वारा एक एंबुलेंस को डीजल देने से मना कर दिया गया, जबकि उसी दौरान गैलन एवं अन्य डिब्बों में कुछ लोगों को डीजल उपलब्ध कराया जा रहा था।वायरल वीडियो के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवा के वाहन को ईंधन उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिए। यदि एंबुलेंस को डीजल देने से इंकार किया गया है तो यह गंभीर विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पेट्रोल पंप के संचालन और वहां की व्यवस्थाओं को लेकर भी कई सवाल उठाए गए हैं। कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि पेट्रोल-डीजल भरवाने आने वाले वाहन चालकों के साथ आए दिन विवाद की स्थिति बनती रहती है। हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मामले को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि एंबुलेंस को डीजल देने से मना किया गया है, तो इसके पीछे के कारणों की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
फिलहाल इस मामले में पेट्रोल पंप प्रबंधन अथवा प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की नजर अब जिला प्रशासन और संबंधित विभाग की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Author

Related Articles

Back to top button