ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले वीडियो पर कार्रवाई की मांग, जियावन पुलिस को सौंपा गया ज्ञापन

सिंगरौली/देवसर सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा धार्मिक भावनाओं को आहत करने संबंधी कथित टिप्पणी करते हुए वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस वीडियो को लेकर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।जानकारी के अनुसार, संबंधित युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने जियावन थाना पहुंचकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा।

 

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि युवक द्वारा वीडियो के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियां की गई हैं, जिससे समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।ज्ञापन सौंपने वालों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि और आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Author

Related Articles

Back to top button