बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

गजराबहरा कोलयार्ड में हंगामा: नौकरी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, प्रशासन की समझाइश के बाद उतरा नीचे

सरई (सिंगरौली)। गजराबहरा कोलयार्ड में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक अपनी नौकरी की मांग को लेकर अचानक एक ऊंचे टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोगों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही सरई थाना पुलिस, तहसीलदार और संबंधित कंपनी प्रबंधन के अधिकारी तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए मोर्चा संभाला और टावर पर चढ़े युवक से बातचीत शुरू की।

काफी देर तक चली मान-मनौव्वल और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दी गई समझाइश के बाद युवक शांत हुआ और सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक के नीचे उतरने के बाद प्रशासन और कंपनी प्रबंधन ने राहत की सांस ली। फिलहाल, युवक की मांग और पूरे मामले को लेकर आगे की जांच व समझाइश की प्रक्रिया जारी है।

Author

Related Articles

Back to top button