ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

गोपद नदी पर निर्माणाधीन पुल का सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने किया निरीक्षण

सिंगरौली : सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने मंगलवार सुबह देवसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भैसाबुड़ा में प्रातः भ्रमण के दौरान गोपद नदी पर निर्माणाधीन नवीन पुल सहित क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सांसद डॉ. मिश्रा ने कहा कि गोपद नदी पर बन रहा यह पुल क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित परियोजना है, जिससे मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच आवागमन सुगम होगा। उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण से दोनों राज्यों के लोगों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी, साथ ही व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होगी।
निरीक्षण के दौरान सांसद ने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके पूर्ण होने से स्थानीय लोगों को व्यापक लाभ मिलेगा।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भी सांसद को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं से अवगत कराया, जिस पर उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।गौरतलब है कि गोपद नदी पर बन रहा यह पुल मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच संपर्क को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करेगा।

Author

Related Articles

Back to top button