ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जिले में खरीफ फसलों के लिए उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता, कृषि विभाग ने जारी किए आंकड़े

​सिंगरौली ;जिले में खरीफ मौसम की फसलों के लिए आवश्यक उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित कर ली गई है, जिससे किसानों को इस सीजन में खाद की कोई किल्लत नहीं होगी। उपसंचालक कृषि ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में वर्तमान में कुल 9161 मीट्रिक टन उर्वरक का स्टॉक उपलब्ध है। इस कुल स्टॉक में मुख्य रूप से 7109 मीट्रिक टन यूरिया, 2052 मीट्रिक टन एन.पी.के. (कॉम्प्लेक्स) और 44 मीट्रिक टन एस.एस.पी. शामिल है। विभाग द्वारा यह पर्याप्त स्टॉक विभिन्न सहकारी समितियों, डबल लॉक केंद्रों और निजी विक्रेताओं को उपलब्ध कराकर किसानों को निरंतर प्रदाय किया जा रहा है।

​कृषि विभाग के अनुसार, खरीफ सीजन के दौरान 01 अप्रैल से 16 जून तक जिले के किसानों को अब तक कुल 1378 मीट्रिक टन उर्वरक का विक्रय किया जा चुका है। इस विक्रय किए गए स्टॉक में 715 मीट्रिक टन यूरिया, 439 मीट्रिक टन एन.पी.के. (कॉम्प्लेक्स) और 224 मीट्रिक टन डी.ए.पी. उर्वरक किसानों को उपलब्ध कराया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि खरीफ सीजन में आज दिनांक तक जिले को कुल 10539 मीट्रिक टन उर्वरक प्राप्त हो चुका है। वर्तमान में आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है और जिले में उर्वरक की वितरण को लेकर कोई समस्या नहीं है।

Author

Related Articles

Back to top button