बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल अभियान-सांसद ने जिले भर मे आयोजित की जन चौपाल किया रात्रि प्रवास

सिंगरौली- मोदी सरकार के सेवा, सुशासन, संकल्प के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे अभियान मे लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्र ने जिले भर मे सघन जनसंपर्क किया तथा तीनो विधानसभाओं मे मे जन चौपाल आयोजित की एवं कार्यकर्ताओं के घर पर रात्रि विश्राम किया। पार्टी संगठन द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार सांसदों एवं विधायकों को गांव गांव जाकर जन चौपाल आयोजित करनी है तथा ग्रामीणों के साथ संवाद कर क्षेत्र में ही रात्रि विश्राम भी करना है।

सांसद चितरंगी विधानसभा के ग्राम सेमुआर, सिंगरौली विधानसभा के ग्राम करौंटी तथा देवसर विधानसभा के ग्राम भैसाबूडा़ मे जन समस्या निवारण शिविर एवं जन चौपाल मे सम्मिलित हुए तथा वहीं रात्रि निवास कर ग्रामीणों से संवाद किया। सांसद ने जन चौपाल मे ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना तथा उसके निराकरण की त्वरित व्यवस्था की। सांसद ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही संपूर्ण योजनाओं की समीक्षा भी की तथा ग्रामीणों से चल रही योजनाओं के लाभ पर चर्चा भी की। सांसद ने इस दौरान चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया तथा उनकी गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया। सांसद ने क्षेत्र में ही रात्रि विश्राम भी किया तथा क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत हुए एवं प्राप्त जन समस्याओं को शासन के माध्यम से शीघ्र ही निराकृत कराने की घोषणा भी की। सांसद जी का रात्रि विश्राम चितरंगी विधानसभा के ग्राम सेमुआर मे पूर्व मंडल अध्यक्ष शारदा प्रसाद शर्मा के निवास पर, सिंगरौली विधानसभा के करौंटी ग्राम मे वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं दिसा के सदस्य मेघनाद वैश्य के निवास पर तथा देवसर विधानसभा के ग्राम भैसाबूडा़ मे वरिष्ठ कार्यकर्ता लाल जी शाह के निवास पर हुआ।

सांसद के इस जन चौपाल अभियान में क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि तथा पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। चितरंगी विधानसभा मे विधायक तथा राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह, सिंगरौली विधानसभा में विधायक रामनिवास शाह तथा देवसर विधानसभा में विधायक राजेंद्र मेश्राम अभियान के दौरान उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, सांसद प्रतिनिधि संतोष वर्मा तथा क्षेत्र मे निवासरत भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button