उतर प्रदेशमध्य प्रदेशसिंगरौली

रेणुकूट में आधुनिक सुविधाओं से युक्त श्री साई फ्यूल्स एचपी पेट्रोल पंप का 18 को भव्य शुभारंभ

रेणुकूट/सोनभद्र। क्षेत्रवासियों को बेहतर ईंधन सुविधा और आधुनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री साई फ्यूल्स (एचपी पेट्रोल पंप) का भव्य शुभारंभ गुरुवार 18 जून को दोपहर 2 बजे किया जाएगा।

यह पेट्रोल पंप एनएच-39 पर विकास गैस इंडस्ट्री के समीप, अनपरा–रेणुकूट मार्ग स्थित लभारी, रेणुकूट में स्थापित किया गया है। पेट्रोल पंप पर ग्राहकों के लिए स्वच्छता, गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक आधारित सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे क्षेत्र के वाहन चालकों और आमजन को बेहतर सेवा मिल सकेगी।

शुभारंभ समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, स्थानीय व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की उपस्थिति रहने की संभावना है।आयोजकों ने बताया कि पेट्रोल पंप का उद्देश्य उपभोक्ताओं को विश्वसनीय ईंधन आपूर्ति के साथ बेहतर सेवा अनुभव प्रदान करना है। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे, जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के बीच शुभारंभ समारोह संपन्न किया जाएगा और क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।

स्थान:
श्री साई फ्यूल्स (एचपी पेट्रोल पंप)
एनएच-39, विकास गैस इंडस्ट्री के पास
अनपरा–रेणुकूट मार्ग, लभारी, रेणुकूट
जनपद सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)

Author

Related Articles

Back to top button