देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

ऐतिहासिक समझौता: अमेरिका-ईरान के बीच थमा तनाव, होर्मुज जलडमरूमध्य फिर खुलेगा

 

वाशिंगटन/तेहरान। लंबे समय से चले आ रहे तनाव और टकराव के बीच अमेरिका और ईरान ने शांति की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अंतरिम समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस समझौते के लागू होने के साथ ही दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष को समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मौजूदगी में पेरिस स्थित ऐतिहासिक वर्साय पैलेस में समझौते पर हस्ताक्षर किए, जबकि ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अपनी सहमति दर्ज कराई। भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह समझौते के प्रभावी होने की घोषणा की गई।

समझौते के तहत ईरान में युद्ध जैसी स्थिति को समाप्त करने, लेबनान में संघर्ष विराम लागू करने तथा अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी खत्म करने पर सहमति बनी है। इसके अलावा वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से व्यावसायिक जहाजों के लिए खोलने का निर्णय लिया गया है। इससे अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार और समुद्री व्यापार को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस समझौते से मध्य पूर्व क्षेत्र में स्थिरता बढ़ेगी और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे दबाव में कमी आएगी। हालांकि परमाणु कार्यक्रम, आर्थिक प्रतिबंधों और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर अभी विस्तृत वार्ताएं जारी रहेंगी। दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच आगामी बैठकों में इन विषयों पर अंतिम सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा।

कूटनीतिक जानकार इस समझौते को अमेरिका और ईरान के संबंधों में नए अध्याय की शुरुआत और स्थायी शांति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।

Author

Related Articles

Back to top button