वार्ड क्रमांक 38 तुलसी-ढोटी में 20.44 लाख रुपये के इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न
वार्ड पार्षद की पहल से वार्ड में विकास कार्यों को मिल रही गति

सिंगरौली, / नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 38 तुलसी-ढोटी में सोमवार को डीह बाबा प्रांगण सहित अन्य स्थलों पर इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस निर्माण कार्य पर 20.44 लाख रुपये की लागत आएगी। इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधाओं का विस्तार होगा। साथ ही वार्ड के आधारभूत विकास को नई दिशा मिलेगी।
वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद एवं नगर पालिक निगम सिंगरौली की अपीलीय समिति के सदस्य अनिल बैस की पहल एवं प्रयासों से यह विकास कार्य प्रारंभ हो रहा है। सड़क निर्माण से क्षेत्र में व्यवस्थित आवागमन की सुविधा विकसित होगी। डीह बाबा प्रांगण सहित अन्य स्थलों पर इंटरलॉकिंग कार्य होने से वार्ड के विकास को गति मिलेगी। पार्षद बैस द्वारा वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।भूमि पूजन कार्यक्रम में जगसेन वैश्य, दिवाकर वैश्य, योगेन्द्र कुमार वैश्य, आनंद शाह, सभापति वैश्य, पहलाद वैश्य, शंकर प्रसाद रजक सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे।













