बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

पिपरा झांपी में अखिल भारतीय बैसवार महासंघ युवा मोर्चा की बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान पर हुई चर्चा

सिंगरौली। जिले के ग्राम पिपरा झांपी स्थित मां झांपी भगवती मंदिर परिसर में अखिल भारतीय बैसवार महासंघ युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सिंगरौली के पूर्व विधायक रामलल्लू बैस मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के पदाधिकारी ने की।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और सदस्यता अभियान को गति देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक विषयों पर विचार-विमर्श कर महासंघ के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। पदाधिकारियों ने समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में महासंघ के मध्यप्रदेश संरक्षक सुरेंद्र सिंह बैस, प्रदेश अध्यक्ष मोतीलाल सिंह बैस, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायणदास बैस, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामलला बैस, राष्ट्रीय महासचिव हरिओम कुशमाकर बैस, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री लखपती बैस, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद बैस, संतोष वर्मा, इकतीस चंद्र बैस, प्रदेश महामंत्री कमलेश बैस, कोषाध्यक्ष राधामाधव बैस, प्रदेश मंत्री राजेश्वर बैस सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

युवा मोर्चा की ओर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील बैस, महामंत्री सुभाष चंद्र बैस, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन बैस, महामंत्री महेंद्र बैस, कोषाध्यक्ष संतोष बैस, मंत्री अंकित बैस, विधिक सलाहकार मनीष बैस, मीडिया प्रभारी अजय सिंह बैस, सिंगरौली युवा मोर्चा संरक्षक आनंद बैस, जिलाध्यक्ष अंजनी बैस, जिला उपाध्यक्ष कमलेश बैस, नित्यानंद सिंह बैस, वीरेंद्र बैस, अरविंद बैस, महामंत्री राजितराम बैस, मंत्री रवि बैस, रामसागर बैस, विधिक सलाहकार हरिनारायण बैस और मीडिया प्रभारी नितेश कुमार बैस सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाज के युवा मौजूद रहे।बैठक के समापन के बाद सभी उपस्थित लोगों ने सहभोज में हिस्सा लिया।

Author

Related Articles

Back to top button