बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
सरई में फिर रफ्तार का कहर, कैंपर की टक्कर से बाइक सवार 2 लोग घायल

सिंगरौली। जिले के सरई क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गोरा गांव की सीमा के पास एक कंपनी में कार्यरत कैंपर वाहन ने बाइक सवार 2 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। उनके पैर में फ्रैक्चर होने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, दोनों घायल खनुआ नया टोला के निवासी बताए जा रहे हैं। घायलों का कहना है कि वे अपनी साइड से बाइक पर आ रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे कंपनी के कैंपर वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर सरई पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कैंपर चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।













