बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

पति करवाना चाह रहा अपनी ही पत्नी की शादी, इश्क में इस कदर पागल हुई 4 बच्चों की मां

पोल खोल सिंगरौली / प्यार अंधा होता है पर कलयुग में प्यार इतना अंधा हो जाएगा किसी ने सोचा नहीं होगा। सिंगरौली में ऐसे ही कलयुगी प्यार का चौंकाने वाला सामने आया है, जिसमें 4 बच्चों की मां पति, बच्चे, रिश्तों व मान मर्यादा भूलकर प्रेमी की दीवानी हो गई।

जिसकी वजह से पीड़ित पति ने अब पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की हरकतों से परेशान होकर कोतवाली में उनकी शादी कराने की गुहार लगाई है।

सिंगरौली में पति, पत्नी और वो
कहते हैं जब इश्क का बुखार सिर पर चढ़ता है तो दुनिया में कुछ भी नहीं दिखता लेकिन प्यार के नाम पर लोग शर्मनाक हरकतों पर उतर आते हैं। सिंगरौली से सामने आया ये मामला भी बेहद शर्मसाकर करने वाला है।

पीड़ित पति ने आरोप लगाया है कि चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के चक्कर में इस कदर पागल हो गई है कि वह उसकी मौजूदगी में प्रेमी को घर बुलाती है और विरोध करने पर मारपीट करती है।

पत्नी की प्रेमी से शादी कराने की गुहार
पति ने आरोप लगाया कि जब वह काम पर जाता था तब प्रेमी घर में उसकी पत्नी के साथ ही रहता था। कुछ समय उसके चार बच्चों ने महिला के प्रेमी के खुलेआम मिलने जुलने की जानकारी भी पीड़ित पति को दी। पति के विरोध पर वह उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी देने लगी। परेशान पति आखिरकार कोतवाली थाने पहुंचा और पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करने के लिए कोतवाली थाने में गुहार लगा दी।

2008 में यूपी की महिला से हुई थी शादी, दोनों के 4 बच्चे
कोतवाली पुलिस के मुताबिक, ”पीड़ित पति ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2008 में सोनभद्र उत्तर प्रदेश में हुई थी। उसका एक बेटा और तीन बेटियां है। बड़े बेटे की उम्र 16 वर्ष, बेटी 14 वर्ष और 11 साल की दो जुड़वा बेटियां हैं।

पति का कहना था कि करीब 10 साल पहले वह पत्नी को लेकर बैढन आया और निजी पावर प्लांट में काम करने लगा। करीब 4 साल पहले उत्तर प्रदेश निवासी राजेश कुमार वर्मा से पत्नी के अवैध संबंधों का पता चला। जब विरोध किया तो पत्नी जान से मारने की धमकी देने लगी। पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी और प्रेमी को उसके बच्चों ने भी आपत्तिजनक हालत में देखा है, जिसके बाद दोनों ने बच्चों से भी मारपीट की।

मजबूर पति पुलिस से लगा रहा मदद की गुहार
पति ने पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा, ”जब भी मैं अपनी ड्यूटी के लिए काम पर जाता हूं। उस समय मेरी पत्नी का प्रेमी राजेश कुमार वर्मा मेरे घर आता है और मेरी पत्नी के साथ रहता है। जब हम समझाते हैं और पत्नी को मना करते हैं

तब पत्नी उल्टा हमारे साथ मारपीट करती है। वह मुझे और मेरे बच्चों को मारने की धमकी देती है। मैं इस चीज से परेशान हो चुका हूं। इसलिए पुलिस प्रशासन से मेरी गुहार है कि वह मेरी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दें जिससे हम और हमारा परिवार सुरक्षित रह सके।

इस पूरे मामले को लेकर जब सिंगरौली बैढन कोतवाली थाना प्रभारी से बात की तो उन्होंने कहा, ” पति ने ऐसा आवेदन दिया है कि मेरी पत्नी और उसके प्रेमी राजेश कुमार वर्मा की शादी करा दी जाए। मामले की जांच की जा रही है जो भी विधि संगत कार्यवाही होगी, पुलिस करेगी।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button