ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कुदैनिया प्रथम में सामुदायिक भवन का भूमि पूजन, ग्रामीणों को मिली नई सौगात

राज्यमंत्री राधा सिंह ने कहा- सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगा नया केंद्र

सिंगरौली। मध्यप्रदेश शासन की राज्यमंत्री राधा सिंह ने ग्राम पंचायत कुदैनिया प्रथम में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह भवन ग्रामीणों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

राज्यमंत्री राधा सिंह ने कहा कि सामुदायिक भवन के निर्माण से गांव के लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों, बैठकों, सामाजिक आयोजनों और विकास संबंधी गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा मिलेगा और विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। सामुदायिक भवन जैसी सुविधाएं ग्रामीणों के सामाजिक जीवन को सशक्त बनाने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी सहायक सिद्ध होंगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, ग्रामीणजन एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन निर्माण की सौगात के लिए राज्यमंत्री राधा सिंह का आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों का कहना है कि भवन निर्माण पूरा होने के बाद गांव में होने वाले सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक स्थायी और सुविधायुक्त स्थान उपलब्ध होगा, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

Author

Related Articles

Back to top button