Blogदेश विदेशबड़ी खबर

पहली बार टीम इंडिया की जर्सी पहन भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार टीम इंडिया की जर्सी मिलने पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस एहसास को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में वैभव ने कहा कि बचपन से जिस सपने को लेकर उन्होंने बल्ला उठाया था, वह अब पूरा हो गया है।

महज 15 वर्ष 71 दिन की उम्र में वैभव का चयन आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज तथा एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय सीनियर टीम में हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने सबसे कम उम्र में भारतीय टीम के लिए चुने जाने का 36 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए वैभव ने 16 मैचों में 776 रन बनाए, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उन्हें ऑरेंज कैप भी मिली।

भारत 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच खेलेगा, जबकि इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला होगी। यदि वैभव को आयरलैंड के खिलाफ पदार्पण का मौका मिलता है, तो वह भारतीय सीनियर पुरुष टीम के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे।

Author

Related Articles

Back to top button