ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

स्कूल चले हम अभियान के तहत डिप्टी कलेक्टर ने तेलदह और अधीक्षण अभियंता ने हर्रईपूर्व विद्यालय में बच्चों को किया प्रोत्साहित’

सिंगरौली – प्रदेशव्यापी श्स्कूल चले हम अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पहुँचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया जा रहा है। इसी कड़ी में डिप्टी कलेक्टर श्री माइकेल तिर्की, एवं अधीक्षण अभियांता एमपीईबी ने अलग-अलग शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पहुचकर कर विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया और उन्हें शिक्षा के महत्व से अवगत कराया।

अभियान अंतर्गत डिप्टी कलेक्टर माइकल तिर्की ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेलदह का भ्रमण किया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से बेहद आत्मीय माहौल में चर्चा की और उनके करियर के लक्ष्यों के बारे में जाना। बच्चों को प्रेरित करते हुए श्री तिर्की ने कहा कि शिक्षा ही जीवन में तरक्की का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने शिक्षकों को भी निर्देशित किया कि वे बच्चों को रोचक और खेल-खेल की पद्धतियों से पढ़ाएं, जिससे शाला में बच्चों की उपस्थिति शत्-प्रतिशत बनी रहे।वहीं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हर्रईपूर्व में आयोजित स्कूल चले हम कार्यक्रम में मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के अधीक्षण अभियंता अजीत सिंह बघेल ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। दोनों ही शासकीय विद्यालयों में अतिथियों द्वारा नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर और मुंह मीठा कराकर आत्मीय स्वागत किया गया।

Author

Related Articles

Back to top button